| 
			 बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छतासरल प्रश्नोत्तर समूह
  | 
        
		  
		  
		  
          
			 
			 5 पाठक हैं  | 
     |||||||
बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता
टाइफॉइड (Typhoid)
पहले जब उच्च कोटि के एण्टीबायोटिक नहीं थे, उस समय इस बुखार को सही होने में काफी समय लगता था लेकिन आजकल अच्छे एण्टीबायोटिक आ जाने से इसकी अवधि बहुत कम हो गयी है तथा इसे कम समय के तीव्र ज्वर वाली श्रेणी में रखा गया है। इसे आंत्र ज्वर भी कहते हैं। 
 इस रोग में पाचन तन्त्र विशेष रूप से प्रभावित होता है। आँतों में घाव, रक्तस्राव, कभी-कभी आँतों में वेधन भी हो जाता है। भोजन का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है। आँत की क्षीण दशा के कारण भोजन को सेल्यूलोज व रेशों आदि से मुक्त रखा जाना जरूरी है। इस प्रकार के बुखार में टूट-फूट की क्रिया ज्यादा होती है। इसलिए प्रोटीन की आवश्यकता सामान्य से तीन गुनी तक बढ़ जाती है। अतः प्रोटीन युक्त आहार विशेष रूप से देना चाहिए। 
 1. ज्वर के नियन्त्रण होने की अवस्था में आहार। 
 2. ज्वर ठीक होने के बाद की अवस्था में आहार। 3. तीव्र ज्वर की अवस्था में आहार। 
 ज्वर के नियन्त्रण होने की अवस्था में आहार - रोगी का बुखार जब कम होना शुरू हो जाता है, तब रोगी के आहार में कुछ परिवर्तन कर दिया जाता है तथा कोमल आहार देना शुरू कर देते हैं; जैसे— खिचड़ी, दलिया आदि ताकि उसे ऊर्जा व प्रोटीन की अधिक मात्रा मिल सके तथा जिसको पचाने में भी कोई परेशानी न हो सके। 
 ज्वर नियन्त्रण की स्थिति में आहार तालिका 
 
| समय | शाकाहारी रोगी | मांसाहारी रोगी | 
| प्रात: 6.00 बजे | जौ का पानी | जौ का पानी | 
| 8.00 बजे | डबलरोटी मक्खन के साथ, दूध या दूध का दलिया तथा एक फल | डबलरोटी मक्खन के साथ तथा दूध या आधा उबला अंडा तथा दूध | 
| 10.00 बजे | दूध मीठा एक गिलास | दूध मीठा एक गिलास | 
| दोपहर 11.00 बजे | मौसमी का रस | मौसमी का रस | 
| 1.00 बजे | खिचड़ी, भुना आलू, पुडिंग | अण्डे की पुडिंग खिचड़ी | 
| साय 4.00 बजे | फलों का रस | चाय, बिस्कुट | 
| 6.00 बजे | दूध मीठा | दूध मीठा | 
| रात्रि 8.00 | दूध डबलरोटी या मूँग की दाल की खिचड़ी | उबला चिकन या दूध में अण्डा मिलाकर | 
| 10.00 बजे | दूध मीठा | दूध मीठा | 
 ज्वर ठीक होने के बाद की अवस्था में आहार— 
इस अवस्था में रोगी की पाचन शक्ति सही होने लगती है। इसलिए रोगी के आहार में वसा, प्रोटीन तथा रेशे युक्त भोज्य पदार्थ शामिल कर लिए जाते हैं। एक व्यक्ति के लिए सन्तुलित आहार-
| भोज्य पदार्थ | शाकाहारी | मांसाहारी | 
| हरी सब्जियाँ | 50 ग्राम | 50 ग्राम | 
| आलू व अन्य सब्जियाँ | 150 ग्राम | 150 ग्राम | 
| फल | 200 ग्राम | 200 ग्राम | 
| वसा | 30 ग्राम | 30 ग्राम | 
| शक्कर | 80 ग्राम | 80 ग्राम | 
| महीन पिसा अनाज | 200 ग्राम | 200 ग्राम | 
| दालें | 50 ग्राम | 50 ग्राम | 
| दूध | 1500 मि० ली० | 1000 मि० ली० | 
| मांस या मछली | - | 50 ग्राम | 
| अण्डा | - | एक | 
- आहार तालिका
 
| समय | शाकाहारी | मांसाहारी | 
| प्रातः 6.00 बजे | एक कप चाय या दूध या जौ का पानी | एक कप चाय तथा दो बिस्कुट | 
| नाश्ता 8.00 बजे | एक गिलास दूध या दूध का दलिया तथा ब्रेड, डबलरोटी मक्खन के साथ | डबलरोटी मक्खन के साथ एक गिलास दूध, अर्द्ध उबला या उबला अण्डा | 
| 11.00 बजे | एक गिलास फलों का रस | चाय या फलों का रस | 
| दोपहर का भोजन 1.00 बजे | दही, पनीर की खीर, 2 चपाती, दाल, हरी सब्जी | 2 चपाती, मीट करी, दही, हरी सब्जी | 
| 4.00 बजे | एक गिलास दूध | एक गिलास दूध | 
| सायं 6.00 बजे | एक कप चाय 2 बिस्कुट | एग पुडिंग, एक कप चाय या सूप | 
| रात्रि का भोजन 8.00 बजे | रसे की सब्जी, दही, चपाती | चपाती, दही, मटर पनीर, | 
| 10.00 बजे | एक गिलास दूध | एक गिलास दूध। | 
						
  | 
				|||||
- आहार एवं पोषण की अवधारणा
 - भोजन का अर्थ व परिभाषा
 - पोषक तत्त्व
 - पोषण
 - कुपोषण के कारण
 - कुपोषण के लक्षण
 - उत्तम पोषण व कुपोषण के लक्षणों का तुलनात्मक अन्तर
 - स्वास्थ्य
 - सन्तुलित आहार- सामान्य परिचय
 - सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - आहार नियोजन - सामान्य परिचय
 - आहार नियोजन का उद्देश्य
 - आहार नियोजन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
 - आहार नियोजन के विभिन्न चरण
 - आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक
 - भोज्य समूह
 - आधारीय भोज्य समूह
 - पोषक तत्त्व - सामान्य परिचय
 - आहार की अनुशंसित मात्रा
 - कार्बोहाइड्रेट्स - सामान्य परिचय
 - 'वसा’- सामान्य परिचय
 - प्रोटीन : सामान्य परिचय
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - खनिज तत्त्व
 - प्रमुख तत्त्व
 - कैल्शियम की न्यूनता से होने वाले रोग
 - ट्रेस तत्त्व
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - विटामिन्स का परिचय
 - विटामिन्स के गुण
 - विटामिन्स का वर्गीकरण एवं प्रकार
 - जल में घुलनशील विटामिन्स
 - वसा में घुलनशील विटामिन्स
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - जल (पानी )
 - आहारीय रेशा
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1000 दिन का पोषण की अवधारणा
 - प्रसवपूर्व पोषण (0-280 दिन) गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता और जोखिम कारक
 - गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारक
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - स्तनपान/फॉर्मूला फीडिंग (जन्म से 6 माह की आयु)
 - स्तनपान से लाभ
 - बोतल का दूध
 - दुग्ध फॉर्मूला बनाने की विधि
 - शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता
 - शिशु को दिए जाने वाले मुख्य अनुपूरक आहार
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1. सिर दर्द
 - 2. दमा
 - 3. घेंघा रोग अवटुग्रंथि (थायरॉइड)
 - 4. घुटनों का दर्द
 - 5. रक्त चाप
 - 6. मोटापा
 - 7. जुकाम
 - 8. परजीवी (पैरासीटिक) कृमि संक्रमण
 - 9. निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन)
 - 10. ज्वर (बुखार)
 - 11. अल्सर
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - मधुमेह (Diabetes)
 - उच्च रक्त चाप (Hypertensoin)
 - मोटापा (Obesity)
 - कब्ज (Constipation)
 - अतिसार ( Diarrhea)
 - टाइफॉइड (Typhoid)
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएँ और उन्हें प्राप्त करना
 - परिवार तथा विद्यालयों के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ
 - सामुदायिक विकास खण्ड
 - राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम
 - स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
 - प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर खाद्य
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 

 
		 







			 

